एक हुई उत्तर व दक्षिण कोरियाई की महिला टेबल टेनिस टीम

हाम्सटड (स्वीडन), 3 मई (आईएएनएस)। उत्तर और दक्षिण कोरिया की महिला टेबल टेनिस टीम को विश्व चैंपियनशिप में गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरना था लेकिन मुकाबला करने के बजाय उन्होंने मिलकर एक संयुक्त टीम बनाने का फैसला किया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फोटो पत्रकार ने एक तस्वीर पेश की है जिसमें दोनों देशों की खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलने के बजाय एक साथ खड़ी हैं और मुस्कुराती नजर आ रहीं हैं।

दोनों कोरियाई टीमों के एक होने के बाद अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला यूक्रेन और जापान के बीच होने वाले विजेता की जोड़ी से होगा।

कोरियाई टीमों ने इससे पहले प्योंगचांग विंटर ओलम्पिक में भी एक झंडे के तले खेलने का फैसला किया था।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने गत माह 27 अप्रैल को ऐतिहासिक मुलाकात की थी जिसमें दोनों नेता शांति हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493