आईपीएल-11 : कार्तिक की कोलकाता करेगी लक्ष्य का पीछा

कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करेगी।

कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करेगी।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कार्तिक ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

चेन्नई इस समय शानदार फॉर्म में है और अंकतालिका में पहले स्थान पर कायम है। कोलकाता के लिए चेन्नई को रोकना किसी भी लिहाज से आसान नहीं होगा।

कोलकाता ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नीतीश राणा की पीठ में दर्द है। उनके स्थान पर रिंकू सिंह को टीम में जगह मिली है।

चेन्नई ने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, शिवम मावी, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन और कुलदीप यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी नगिदी और के. एम. आसिफ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493