सोचि, 3 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने देश की मेजबानी में होने वाले फुटबाल विश्वकप में हिस्सा लेने वाली राष्ट्रीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि टीम टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी।
समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से यह जानकारी दी। राष्ट्रपति विश्वकप आयोजन समिति की बैठक की समीक्षा कर रहे थे।
पुतिन ने कहा कि रूस इस बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाशाली फुटबॉलरों का स्वागत करेगा लेकिन रूस के प्रशंसकों की नजरें राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन पर लगी रहेंगी।
उन्होंने कहा, “हम सब को उम्मीद है कि हमारे फुटबालर अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे और अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्व होंगे। मेरा मानना है कि यह हमारे सही होगा कि हम खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दें।”
रूस में विश्वकप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक देश के 11 शहरों के 12 स्थानों पर किया जाएगा।
मेजबान रूस विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत सऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले से करेगा। ग्रुप चरण में रूस को इसके बाद फिर 19 जून को मिस्र से और 25 जून को पराग्वे से खेलना है।
dharmpath.com dharmpath