चेन्नई सुपर किंग्स ने मुथूट के साथ लांच किया सोने का सिक्का

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की प्रायोजक मुथूट फाइनेंस ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को एक सोने का सिक्का लांच किया।

सिक्के को लांच करते समय चेन्नई टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ड्वायन ब्रावो भी मौजूद थे। आठ ग्राम का यह सिक्का 24 कैरेट का है जो कि 999 शुद्धता का है। सिक्के पर एक तरफ चेन्नई टीम का लोगो तो दूसरी तरफ मुथूट ग्रुप का लोगो है।

इस अवसर पर मुथूट ग्रुप के उप प्रबंध निदेशक एलेक्जेंडर जॉर्ज मुथूट ने कहा,” मुथूट सोने के सिक्के को लांच करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह सिक्का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हमारी गोल्डन पार्टनरशिप का एक उत्सव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493