बिल कॉस्बी, रोमान पोलंस्की ऑस्कर से निष्कासित

लॉस एंजेलिस, 4 मई (आईएएनएस)। अकादमी ऑफ मॉशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने गुरुवार को ऐलान किया कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने बिल कॉस्बी और निर्देशक रोमान पोलंस्की को ऑस्कर की सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

संस्था का कहना है कि उन्होंने यह फैसला संस्था के व्यवहार को लेकर तय मानकों के तहत लिया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अक्टूबर की शुरुआत में उस रिपोर्ट को प्रकाशित किया था, जिसमें हॉलीवुड दिग्गज हार्वे वाइंस्टीन पर कई अभिनेत्रियों और कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

वाइंस्टीन का यह स्कैंडल कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ विश्वव्यापी आंदोलन बन गया था, जिसके तहत कई दिग्गज सेलेब्रिटीज ने वाइंस्टीन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

ऑस्कर संस्था ने जारी बयान में कहा, “बोर्ड नैतिक मूल्यों के मानकों को प्रोत्साहित करना जारी रखता है। अकादमी लोगों की गरिमा का सम्मान करती है और उम्मीद है कि अकादमी के सदस्य नैतिक मूल्यों को बनाए रखेंगे।”

कॉस्बी को गुरुवार को यौन उत्पीड़न के तीन मामलों में दोषी पाया गया। उन्हें तीनों मामलों में 30 साल जेल की सजा हो सकती है।

पोलंस्की ऑस्कर के लिए पांच बार नामांकित हो चुके हैं। उन्हें 2002 की फिल्म ‘द पियॉनिस्ट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर मिला था। उन्हें 1970 के दशख में नाबालिग समांथा गेले के साथ यौन संबंध बनाने के लिए दोषी ठहराया गया था। उन्होंने 1978 में 42 दिन जेल में काटे लेकिन इसके बाद वह फ्रांस भाग गए थे और तब से वहां निर्वासित जीवन जी रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493