कुआलालंपुर, 4 मई (आईएएनएस)। मलेशिया के उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पीपुल्स जस्टिस पार्टी के चुआ तियान चांग की चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाई कोर्ट के इस फैसले से देश में नौ मई को होने जा रहे चुनाव में चुआ की उम्मीदवारी को झटका लगा है।
चुनाव आयोग के अधिकारी अनवर मोहम्मद जैन ने चुआ की उम्मीदवारी खारिज कर दी।
दरअसल, फिछले साल कोर्ट ने एक पुलिस अधिकारी के अपमान के लिए चुआ पर 508.2 डॉलर का जुर्माना लगाया था और इसी के आधार पर चुनाव आयोग ने पिछले सप्ताह चुआ के नामांकन को रद्द कर दिया।
dharmpath.com dharmpath