मुंबई, 4 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्माता अमेय खोपकर को मराठी हस्तियों द्वारा ए कैपेला प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ ने गुरुवार को गीत के लिंक को ट्वीट किया और शीर्षक दिया, “मराठी फिल्म में पहली बार एक एकैपेला की प्रस्तुति दी गई .. फिल्म को एवीके इंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया और अमेय खोपकर आपको शुभकामनाएं।”
इसे ‘मराठी सेलिब्रिटी ए कैपेला’ शीर्षक दिया गया है। इसमें 66 कलाकार हैं और 43 गाने हैं।
इस वीडियो को 2 मई को पहली भारतीय फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ की सालगिरह पर जारी किया गया। यह मराठी उद्योग के सभी स्तंभों के लिए एक श्रद्धांजलि है।
इसमें अभिजीत पंसे, अभिनय देव, भरत जाधव, चारू देसाले, चेतन शशिताल, किशोरी शाहने, महेश मांजरेकर, मकरंद एनास्पुर, मानसी नाइक, मंगेश देसाई, मृणाल कुलकर्णी, सचिन खेदेकर, सचिन पिलगांवकर, संजय जाधव, सयाली संजीव, स्नेहा चव्हाण, सोनाली खरे, स्वप्निल जोशी, विशाल इनामदार, विनोद कांबले और विक्रम फडनीस जैसी शख्सियतें शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath