नाइजीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट, 7 की मौत

अबुजा, 5 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया के बोर्नो में शुक्रवार तड़के कई आत्मघाती विस्फोटों के बाद चार बम हमलावरों और तीन स्थानीय लोगों की मौत हो गई।

बोर्नो पुलिस के प्रवक्ता एडेट ओकन के मुताबिक, बोर्नो की माइदुगुरी के पास दो गांवों में विस्फोटों के बाद सात लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आत्मघाती हमलावरों में एक महिला बम हमलावार भी थीं, जिन्होंने दोनों गांवों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया।

ओडन ने कहा कि हमले के तुरंत बाद क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस हमले में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हाथ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493