यो यो हनी सिंह कमबैक वीडियो की तैयारी में जुटे

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। ‘ब्लू आईज’ और ‘लव डोज’ जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके रैपर यो यो हनी सिंह ने कहा कि वह एक बड़े म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी की तैयारी में जुटे हैं।

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। ‘ब्लू आईज’ और ‘लव डोज’ जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके रैपर यो यो हनी सिंह ने कहा कि वह एक बड़े म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी की तैयारी में जुटे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन ग्रोवर के साथ वर्ष 2014 में ‘देसी कलाकार’ म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर नजर आ चुके हनी सिंह ने अपने बायसेप्स दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की।

इसके साथ उन्होंने ट्वीट किया, “अपने कमबैक वीडियो के लिए मांसपेशियां बढ़ा रहा हूं। मैं एक बड़े वीडियो की शूटिंग कर रहा हूं, इसके लिए मेगा लुक की जरूरत है, कृपया अपना प्यार और समर्थन दें।”

रैपर (35) इन दिनों ‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। ये गीत हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493