अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का अपहरण

काबुल, 6 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में रविवार तड़के आतंकवादियों ने भारतीय कंपनी केईसी के छह भारतीय व एक अफगान कर्मचारी का अपहरण कर लिया।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण की घटना बाग-ए-शामल गांव में हुई।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कर्मचारी उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां कंपनी को एक बिजली का उप स्टेशन स्थापित करने के लिए ठेका मिला था।

बगलान प्रांतीय परिषद ने घटना को ताबिलान से जुड़ा बताया है। तालिबान ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493