इटेलियन लीग : जुवेंतस ने बोलोगना को 3-1 से दी मात

तुरिन, 6 मई (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंतस ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए सिरी ए के एक मैच में बोलोगना को 3-1 से हरा दिया। जुवेंतस लगातार सात सिरी ए खिताब जीतने से एक कदम दूर हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात अपने दो प्रमुख खिलाड़ियों मिरालेम जेनिक मारियो मांड़ुजुकिच के बिना खेल रही जुवेतस के लिए सेबेस्टियन डी मारियो ने 51वें, सामी खेदिरा ने 63वें और पाउलो डीबाला ने 69वें मिनट में गोल दागे। डीबाला का इस सीजन में यह 22वां गोल है।

बोलोगना के लिए सिमोने वेर्दी ने 30वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

इस जीत से जुवेंतस के अब 91 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर कायम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493