आईपीएल-11 : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

इंदौर, 6 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को यहां होलकर स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 37वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

पंजाब एवं राजस्थान ने इस मैच के अपनी टीमों ने एक-एक बदलाव किए हैं।

पंजाब ने युवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया है जबकि राजस्थान ने धवल कुलकर्णी के स्थान पर अनुरीत सिंह को मौका दिया है। अनुरीत सिंह राजस्थान के लिए आज अपना पहला मैच खेलेंगे।

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई।

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य राहणे (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयश गोपाल, जयदेव उनादकत, अनुरीत सिंह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493