कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। मिनर्वा पंजाब एफसी ने रविवार को अंडर-13 यूथ लीग के सेमीफाइनल में सुदेवा एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
बारासात स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत मिनर्वा के लिए शानदार रही और 24वें मिनट में लोंगजाम स्वामी सिंह ने गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।
पहला गोल करने के बाद मिनर्वा ने अपने खले में और तेजी लाई। नाओबा सनबाम मीतेई ने 36वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। इसके बाद, तोंगबाम माहेरान सिंह ने 38वें मिनट में मिनर्वा को 3-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में भी मिनर्वा का दमदार खेल जारी रहा और माहेरान सिंह ने 52वें एवं कमलेश सिंह बिष्ट ने 61वें मिनट में गोल करके 5-0 से टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
dharmpath.com dharmpath