मैड्रिड ओपन : वोजनियाकी ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

मैड्रिड, 6 मई (आईएएनएस)। डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियाकी ने मैड्रिड ओपन में रविवार को आस्ट्रेलिया की दारिया गावरिलोवा को 6-3, 6-1 से मात देकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वोजनियाकी ने एक घंटे 28 मिनट तक चले इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी पर आसान जीत दर्ज की।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी वोजनियाकी को डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा करने के लिए मैड्रिड ओपन खिताब को जीतने की जरूरत है।

तीसरे दौर में वोजनियाकी का मुकाबला इटली की सारा एर्रानी या आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493