हमले में बुरी तरह जख्मी पाकिस्तानी मंत्री की हालत स्थिर

इस्लामाबाद, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के गृहमंत्री एहसान इकबाल की लगातार दो सर्जरी के बाद हालत स्थिर बनी हुई है। इकबाल पर पंजाब प्रांत में जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार, चिकित्सकों ने इकबाल के शरीर से गोली नहीं निकालने का फैसला किया है, क्योंकि इस प्रक्रिया से कुछ जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।

एहसान इकबाल रविवार अपने निर्वाचन क्षेत्र नारोवाल में एक बैठक के दौरान हुए हमले में बाल-बाल बच गए थे।

एक बंदूकधारी आबिद हुसैन (22) ने मंत्री पर गोली चलाई। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल नारोवाल ले जाया गया और फिर विमान से लाहौर अस्पताल ले जाया गया।

सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) आरिफ नवाज ने डॉन न्यूज से कहा कि हुसैन ने इकबाल पर गोली चलाने की बात कबूली है। हुसैन को वारदात स्थल से गिरफ्तार किया गया था।

इकबाल को पाकिस्तान की राजनीति में एक प्रमुख नेता माना जाता है। इकबाल के पास गृहमंत्री व योजना, विकास व सुधार मंत्री सहित दो विभाग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493