एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। बैटरी निर्माता एक्साइड इंडस्ट्रीज के मुनाफे में वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में 15.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी ने कुल 189.56 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि वित्तवर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 164.26 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में कंपनी ने आय में 10.94 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और यह 2,479.69 करोड़ रुपये रही, जबकि इसके पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,235.21 करोड़ रुपये का आय दर्ज किया था।

हालांकि पूर्ण वित्तवर्ष के आधार पर पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के मुनाफे में 3.65 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 668.35 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 693.64 करोड़ रुपये थी।

एक्साइड इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी. चटर्जी ने कहा, “चौथी तिमाही के दौरान वाहन, मोटरसाइकिल, इंवर्टर, यूपीएस, दूरसंचार और सौर बैटरियों के साथ ही अवसंरचना के अन्य खंडों में अच्छी बिक्री हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493