पीडब्ल्यूएल में खेले पहलवानों ने बिखेरी चमक

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। कुश्ती की यूरोपीय चैम्पियनशिप और पैन अमेरिकी चैम्पियनशिप में प्रो-रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) में भाग ले चुके पहलवानों का दबदबा रहा।

इन पहलवानों को कुल 20 पदक हासिल हुए, जिसमें सात स्वर्ण पदक शामिल हैं।

यूरोपीय चैम्पियनशिप और पैन अमेरिकी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने वाले पहलवानों में तीन बार की विश्व चैम्पियन अमेरिका की एडलाइन ग्रेए, अजरबेजान की मारिया स्टैडनिक और अलीयेव हाजी शामिल हैं।

इसके अलावा, रूस के मैगोमद कुबार्नालिऊ, तुर्की की येसिलिरमेक एलिफ जेल, स्वीडन की जैनी फेनसेन और क्यूबा के लीवान लोपेज को भी स्वर्ण पदक हासिल हुए। इन खिलाड़ियों की पीडब्ल्यूएल टीम के भारतीय पहलवानों ने इनकी कामयाबी पर प्रसन्नता जाहिर की है।

एडलाइन ग्रे ने पीडब्ल्यूएल के सीजन-1 में मुम्बई टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह टीम की आइकन खिलाड़ी थीं, जबकि क्यूबा के लीवान लोपेज सीजन-1 में टीम हरियाणा की ओर से खेले थे। इनमें लीवान की सीजन-1 में नरसिंह यादव के साथ कुश्ती रोमांचक रही थी, जिसमें नरसिंह ने बाजी मारी थी।

इन दोनों खिलाड़ियों ने पैन अमेरिकी कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किए। अलीयेव हाजी टीम दिल्ली की ओर से सीजन-3 में और मारिया स्टैडनिक इसी टीम के लिए सीजन-2 में खेली थीं, जबकि रूस के मैगोमद कुबार्नालिऊ टीम हरियाणा के लिए सीजन-2 में और तुर्की की येसिलिरमेक एलिफ जेल सीजन-1 में टीम दिल्ली ओर से खेली थीं।

एलिफ जेल को सरिता ने हराकर बड़ा उलटफेर किया था, जबकि स्वीडन की जेनी फ्रेनसन टीम जयपुर की ओर से सीजन-2 में खेली थीं। इन खिलाड़ियों में एडलाइन ग्रेए मारिया स्टैडनिक और मैगोमद कुबार्नालिऊ पूडब्ल्यूएल में अब तक अपराजित रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493