ग्रेसी गोस्वामी ने पानी के डर पर काबू पाया

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ग्रेसी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें एक्वाफोबिया (पानी से डर) है, लेकिन उन्होंने धारावाहिक ‘मायावी मलिंग’ के लिए पानी के डर पर काबू पाया।

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ग्रेसी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें एक्वाफोबिया (पानी से डर) है, लेकिन उन्होंने धारावाहिक ‘मायावी मलिंग’ के लिए पानी के डर पर काबू पाया।

अभिनेत्री इन दिनों धारावाहिक ‘मायावी मलिंग’ में पिं्रसेस गरिमा की भूमिका में नजर आ रही हैं।

शो के लिए शूटिंग के दौरान ग्रेसी को पानी में डुबकी लगानी थी। शुरुआत में वह डर रही थीं, लेकिन अपनी मां के समझाने पर वह अपने इस डर पर काबू पाने की कोशिश करने को राजी हुईं।

ग्रेसी ने कहा, “मुझे पानी से डर लगता है और यह एक डर है जिस पर मैंने दूर कर लिया। सभी के लिए तैरना सीखना जरूरी है। मुझे तैरना नहीं आता था और मुझे यह बुरा लगता था।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस डर पर काबू पाने की कोशिश की और अब मैं तैरना भी सीख रही हूं और मैं इससे खुश हूं।”

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493