विजय देवराकोंडा आइसक्रीम बांटकर मना रहे अपना जन्मदिन

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। ‘अर्जुन रेड्डी’ के अभिनेता विजय देवराकोंडा अपना जन्मदिन केक काटकर नहीं बल्कि शहर भर में आइसक्रीम बांट कर अनोखे अंदाज में मना रहे हैं।

अपने जन्मदिन के मौके पर बुधवार को वह तीन आइसक्रीम ट्रकों के जरिए पूरे हैदराबाद में आइसक्रीम बांटकर खुशियां बिखेरेंगे।

विजय ने कहा, “आमतौर पर मैं जन्मदिन नहीं बनाता। जश्न मनाने की क्या बात है? लेकिन गर्मियां हैं, इसलिए मैंने पूरे शहर के लोगों को मुफ्त में आइसक्रीम बांटने के लिए तीन आइसक्रीम ट्रक मंगाए हैं।”

उन्होंने कहा कि कुछ घंटों के लिए वह खुद भी लोगों को आइसक्रीम बांटेंगे।

उन्होंने कहा, “विचार केवल यह है कि ये तीनों ट्रक पूरे शहर में अलग-अलग दिशाओं में जाएं और जो भी चाहता है वह आइसक्रीम ले सकता है।”

विजय ने बताया कि उन्हें जन्मदिन मनाना अजीब लगता है।

विजय की फिल्म ‘महानती’ भी आज ही रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493