कॉमेडी अन्य शैलियों की तुलना में मुश्किल : नितयामी

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। कॉमेडी वेब श्रृंखला ‘पीएम सेल्फीवाली’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नितयामी शिर्के ने कहा कि कॉमेडी अन्य शैलियों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इसमें मजाक और पागलपन के बीच संतुलन बनाए रखना पड़ता है।

नितयामी ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “मेरा मानना है कि कॉमेडी किसी भी अन्य शैली से मुश्किल है क्योंकि यह एक पतली रेखा है, जिसमें मजाक और पागलपन के बीच संतुलन बनाए रखना है। धारावाहिक ‘पीएम सेल्फीवाली’ में, मैं इसी तरह के किरदार में हूं, जो अनुभवहीन है, भारतीय राजनीति को लेकर अनजान है और उसे किस तरह देश के प्रधानमंत्री के रूप में व्यवहार करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मजा यहां से आता है। वह ध्यान खींचने के लिए अनावश्यक रूप से कुछ नहीं करती। वह सामान्य रूप में अपने तौर-तरीकों से व्यवहार करती है। पूरे शो में, मुझे इसे बनाए रखना पड़ा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493