मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेता निखिल खुराना, कृष्णा भारद्वाज और हिबा नवाब 13 मई को पड़ने वाले मदर्स डे को कुछ खास तरह से मनाने की योजना बना रहे हैं क्योंकि उनके लिए उनकी मां ही उनकी दुनिया है।
मदर्स डे की योजना बनाते हुए उन्होंने अपनी मां के साथ बिताए समय को याद किया और उनका आनंद लिया।
टेलीविजन शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ में पंचम का किरदार निभाने वाले निखिल खुराना अपनी मां को उनके पसंदीदा रेस्तरां में डिनर के लिए ले जाने की योजना बना रहे हैं।
निखिल ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए मेरी मां का क्या मतलब है यह मैं शब्दों में नहीं बता सकता हूं। वह मेरी दुनिया हैं। मैं उन्हें अपनी दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक मानता हूं।”
उनकी सह कलाकार हिबा नवाब ने कहा, “इस मदर्स डे पर मैं अपनी मां के साथ जश्न मनाऊंगी। अगर मैं उस दिन शूटिंग करूंगी तो वह मेरे साथ सेट पर होनी चाहिए। अगर उस दिन मेरी शूटिंग नहीं होगी तो निश्चित रूप से मैं वह दिन अपनी मां के साथ बिताऊंगी।”
हिबा अपनी मां को मुंबई में उनकी पसंदीदा जगह लेकर जाएंगी, जैसे कि मरीन ड्राइव।
कृष्णा भारद्वाज ने कहा, “मैं अपनी मां से दूर हूं। वह रांची में रहती हैं। मुझे उनकी बहुत याद आएगी इसलिए इस मदर्स डे पर मैं सबसे पहले उन्हें फोन करूंगा। इसके अलावा मेरे सबसे अच्छे दोस्त की मां मेरी दूसरी मां है। मैंने उनसे मदर्स डे पर मुझसे मिलने का अनुरोध किया है, मैं उनके साथ जश्न मनाऊंगा।”
dharmpath.com dharmpath