बेंगलुरू, 9 मई (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी खुदरा बिक्रेता वालमार्ट इंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह देश के प्रमुख ई-टेलर फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी 16 अरब डॉलर में खरीद रही है।
कंसास स्थित मुख्यालय वाली कंपनी ने अमेरिका में एक बयान में कहा, “वालमार्ट, फ्लिपकार्ट की शुरुआती 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 16 अरब डॉलर का भुगतान करेगी, जो भारत में नियामकीय मंजूरियों के अधीन है।”
dharmpath.com dharmpath