आईपीएल-11 : मुंबई ने कोलकाता के सामने रखी 211 चुनौती

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

मुंबई के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने महज 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल हैं।

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा ने 36-36 रन बनाए। अंत में बेन कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

कोलकाता के लिए पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, टॉम कुरैन और सुनील नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493