गीना डेविस पति से हुईं अलग

लॉस एंजेलिस, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीना डेविस और रेजा जाराहे शादी के 16 साल बाद तलाक ले रहे हैं।

‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ द्वारा हासिल किए गए अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, तलाक याचिका जाराहे ने दायर की है, जो एक न्यूरोसर्जन हैं। उन्होंने ‘वोरोनिका डो’ के खिलाफ ‘रॉब डो’ के नाम से याचिका दायर की है और अलगाव की वजह ‘समझौता ना होने लायक मतभेद’ बताया है।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि ऑस्कर विजेता अभिनेत्री से शादी को बचाने के लिए किसी प्रकार का अनुरोध नहीं किया जाए।

दस्तावेजों के मुताबिक, यह जोड़ी 15 दिसंबर 2017 को ही अलग हो गई है।

जाराहे (47) और डेविस (62) के एक-दूसरे से तीन बच्चे हैं, जिसमें 13 साल के जुड़वां लड़के काइस व कियान और 16 साल की बेटी अलीजे शामिल है।

उन्होंने एक सितंबर 2001 को शादी की थी।

यह डेविस की चौथी शादी थी। इससे पहले उन्होंने रिचर्ड एम्मोलो (1982-83), अभिनेता जेफ गोल्डबम (1987-1990) और निर्देशक रेनी हार्लिन (1993-1998) से शादी की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493