मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर ने बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी में सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया।
शादी का तीन दिन तक चला कार्यक्रम पूरा होने के बाद अनिल ने बुधवार को ट्वीट किया, “हमारा परिवार इस अवसर को सुरक्षा की चिंता किए बिना जी भर कर सेलिब्रेट कर पाया इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मुंबई पुलिस का लगातार मिला समर्थन रहा। आपकी मदद के लिए शुक्रिया।”
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और दिल्ली के बड़े कारोबारी आनंद आहूजा की मंगलवार सुबह शादी हुई। शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों शामिल हुईं।
dharmpath.com dharmpath