कंगना ने कान्स में काली साड़ी में बिखेरा जलवा

कान्स, 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आईं। सितारों जड़ी काले रंग की खूबसूरत साड़ी और साथ में पफ वाले हेयरस्टाइल में उन्होंने पुराने जमाने के दिलकश अंदाज की यादें ताजा कर दीं।

स्टाइलिश अभिनेत्री सब्यासाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की गई साड़ी में लिपटी थीं।

डिजाइनर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने इसे ब्रांड के प्रसिद्ध ‘आकाश-तारा’ साड़ी के अल्ट्रा-ग्लैमरस स्वरूप के रूप में वर्णित किया।

कंगना ने हाथ में काले रंग का सब्यसाची निर्मित ‘बटुआ’ लिया हुआ था और गले में ‘तीनमानिया’ हार पहना हुआ था।

‘क्वीन’ की अभिनेत्री पहली बार कान्स समारोह में पहुंची हैं। वह ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो अपने वैश्विक मंच वीवे ली सिनेमा के माध्यम से सिनेमाई उत्कृष्टता का जश्न मना रहा है।

यह ब्रांड कान्स में वार्षिक आधिकारिक उत्सव पार्टनर रहा है और इस साल कान्स फिल्म समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए ब्रांड ने कंगाना चुना।

कंगना को इंडिया पेविलयन में एक बातचीत सत्र में भी आमंत्रित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493