रचनात्मक चीजें करना पसंद है : एल्टन जॉन

लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। संगीतकार एल्टन जॉन का कहना है कि वह हमेशा ही रचनात्मक चीजें करते रहना चाहते हैं।

जॉन फिलहाल अमेरिकी गायक व गीतकार जेक शियर्स के साथ म्यूजिकल शो ‘वेटिंग टू गो’ पर काम कर रहे हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्ज एजरा एंड फ्रेंड्स पॉडकॉस्ट में जॉन ने शो के प्लॉट के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि उन्होंने शीयर्स के साथ काम किया है।

71 वर्षीय स्टार ने इस साल की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह तीन साल का ‘फेयरवेल यलो ब्रिक रोड’ वर्ल्ड टूर करेंगे, जो उनकी रिटायरमेंट का प्रतीक होगा। इस दौरान वह दुनियाभर में 300 से अधिक शो करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से रचनात्मक रहा हूं और रचनात्मक चीजों में दिलचस्पी लेता हूं। आपको पता है मुझे लगता है कि इस दौरे के समाप्त होने के बाद मैं कुछ साल की छुट्टी लूंगा और देखूंगा कि क्या होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493