टेनिस : मेड्रिड ओपन में उलटफेर का शिकार हुईं मुगुरुजा

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। स्पेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा को मेड्रिड ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

इस हार के कारण वर्ल्ड नम्बर-3 मुगुरुजा मेड्रिड ओपन जीतने वाली पहली स्पेनिश महिला खिलाड़ी की उपलब्धि हासिल करने से चूक गईं।

मुगुरुजा को रूस की डारिया कसातकीना ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

समाचार एजेंसी एफे का रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-15 डारिया ने दूसरे दौर में मुगुरुजा को दो घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में 6-2, 4-6, 6-3 से मात दी।

डारिया का सामना अब क्वार्टर फाइनल में दो बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाली और चेक गणराज्य की खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा से होगा।

क्वितोवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इस्टोनिटया की एनेट कोंटावेट को 6-7 (4-7), 6-3, 6-3 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493