बैडमिंटन : प्रणीत आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में, वैष्णवी बाहर

सिडनी, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने गुरुवार को अपने मैच में सफलता हासिल करते हुए आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हालांकि, महिला एकल वर्ग में वैष्णवी रेड्डी जाक्का को हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

वर्ल्ड नम्बर-17 प्रणीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से मात दी।

महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में वैष्णवी को चीन की हान युई ने 21 मिनट में 21-5, 21-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया है।

पुरुष एकल वर्ग में भारत को सफलता हासिल हुई है। एम.आर.अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी ने 46 मिनट तक चले रोमांचक मैच में जापान की हिरोकी ओकामुरा और मसायुकी ओनोडेरा की जोड़ी को 21-15, 25-23 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बना ली है।

मिश्रित युगल वर्ग में पूर्विशा एस. राम और शिवम शर्मा की जोड़ी को हार मिली हा। दक्षिण कोरिया की चान पेंग सून और लियु यिंग गोह की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 27 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-6, 21-13 से हराते हुए बाहर का रास्ता दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493