मंदना ने अपने पालतू कुत्ते के लिए वेब श्रृंखला का प्रस्ताव ठुकराया

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंदना करीमी ने अपने पालतू कुत्ते एल्विस के लिए प्रोडक्शन हाउस से मिला वेब श्रृंखला का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंदना करीमी ने अपने पालतू कुत्ते एल्विस के लिए प्रोडक्शन हाउस से मिला वेब श्रृंखला का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

मंदना ने कहा, “मेरे पास एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से फोन और उन्होंने मुझे बताया कि उनके पास मेरे पालतू कुत्ते के लिए बहुत ही रोचक भूमिका है।”

उन्होंने कहा, “मैं हैरान रह गई। मेरे लिए इसे पचा पाना मुश्किल था और बिना सोचे मैंने इसके लिए ना कह दिया। फिल्म की शूटिंग करना मुश्किल काम होता है। रोशनी और थकाऊ शेड्यूल का सेहत पर बुरा असर पड़ता है।”

इस बीच, पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी अपने पैर की हड्डी टूटने से ऊबर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493