सारा की असली मां पर्दे पर भी उनकी मां की भूमिका में

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा खान के आगामी धारावाहिक ‘बिची बी’ में उनकी असली मां सीमा खान ही उनकी मां की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा खान के आगामी धारावाहिक ‘बिची बी’ में उनकी असली मां सीमा खान ही उनकी मां की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

सारा ने कहा, “मैं आगामी शो ‘बिची बी’ के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी बहन आयरा के बाद मेरा मां ने आखिरकार शो के लिए हां कह दिया। हमारी मां की भूमिका के लिए हम किसी को तलाश रहे थे। कई कलाकारों को अस्वीकार करने के बाद, हमने अपनी असली मां को ही पर्दे की मां के लिए भी चुना।”

उनकी मां सीमा को अभिनय क्षेत्र का अनुभव नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी कैमरे का सामना नहीं किया। मैंने अपनी बेटियों के लिए शो में काम के लिए हां कहा। मैं अपने पहले शो के लिए नर्वस हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493