फग्र्यूसन को आईसीयू से मिली छुट्टी

मैनचेस्टर, 10 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के दिग्गज कोच एलेक्स फग्र्यूसन को गुरुवार को गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) से छुट्टी दे दी गई। युनाइटेड ने एक बयान में यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, “सर एलेक्स को अब ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं है और अब वह अपना रिहेबिलिटेशन जारी रखेंगे। प्रशंसकों की ओर से फग्र्यूसन को मिले समर्थन से उनका परिवार बेहद खुश हैं लेकिन उन्होंने इस मामले में गोपनियता बनाए रखने की मांग की है।”

युनाइटेड के 26 वर्षो तक कोच रहने वाले फग्र्यूसन की ब्रेन हेमरिज के कारण आपातकालीन सर्जरी हुई है। फग्र्यूसन अभी बोल सकते हैं।

फग्र्यूसन नवंबर 1986 में युनाइटेड के कोच बने थे और उन्होंने क्लब के साथ कुल 38 खिताब जीते, जिसमें 2 चैम्पियंस लीग, 13 प्रीमियर लीग और पांच एफए कप शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493