नेस्ले इंडिया का मुनाफा 38 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने 2018 की पहली तिमाही में मुनाफे में 38 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी द्वारा दाखिल नियामकीय फाइलिंग में गुरुवार को यह जानकारी मिली।

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। नेस्ले इंडिया ने 2018 की पहली तिमाही में मुनाफे में 38 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी द्वारा दाखिल नियामकीय फाइलिंग में गुरुवार को यह जानकारी मिली।

कंपनी ने 2018 की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल 424 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जोकि 2017 की समान तिमाही में 306.7 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने कहा, “मुझे खुशी है कि तिमाही के दौरान हमने अपनी विकास गति को बरकरार रखा है, जिसमें सभी श्रेणियों में हुई वृद्धि का योगदान है। हम एक स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण में निहित हमारे उत्पादों को पेश करने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। हम इस साल अपने पोर्टफोलियो में अनाजों से बने नाश्ते को भी जोड़ने जा रहे हैं।”

कंपनी ने 2018 की पहली तिमाही में 2813.67 करोड़ रुपये का आय दर्ज किया, जबकि 2017 की समान तिमाही में यह 2,633.5 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493