नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। सौर समाधान प्रदाता रेज पॉवर इंफ्रा ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य ओपेन एक्सेस योजना के तहत कर्नाटक में तीन सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) परियोजनाएं शुरू की हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि झमखांडी (40 मेगावॉट), बीजापुर (45 मेगावॉट) व कुस्तगी (45 मेगावॉट) की परियोजनाएं जमीन अधिग्रहीत होने के 100 दिन से कम समय में शुरू हो गई।
बयान में कहा गया, “कर्नाटक में लागू ओपेन एक्सेस मॉडल से काफी कम दर पर बिजली प्राप्त करने में समर्थ बनाता है, जो बेहतर क्षमता व उपयोगिता बिल को कम करता है। साथ ही राज्य में इस क्षेत्र में सेवा दे रहे उद्योगों में कार्बन फुटप्रिंट को कम रहा है।”
तीन परियोजनाएं इंजीनियरिंग, खरीद व निर्माण (ईपीसी) के आधार पर स्थापित की गई हैं।
रेज पॉवर के मुख्य कार्यकारी केतन मेहता ने कहा कि परियोजना कंपनी के तीन अलग-अगल जगहों पर सौर संयंत्र शुरू करने की क्षमता को दिखाता है।
dharmpath.com dharmpath