चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। पिछले वित्त वर्ष में सरकारी बैंक, इंडियन बैंक का मुनाफा घटकर 1,258.99 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 मार्च 2017 के खत्म हुए वित्त वर्ष में बैंक का मुनाफा 1,405.67 करोड़ रुपये था। बैंक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में नियामकीय फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय 19,519.48 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में उसकी आय 18,251.11 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में फंसे हुए कजरें (एनपीए) के लिए कुल प्रावधान 3,924.56 करोड़ रुपये का किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में यह 2,242.47 करोड़ रुपये था।
इंडियन बैंक का सकल एनपीए 31 मार्च 2018 तक 11,990.14 करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च 2017 तक यह 9,865.13 करोड़ रुपये था।
बैंक का शुद्ध एनपीए 31 मार्च 2018 तक 5,959.57 करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च 2017 तक यह 5,606.56 करोड़ रुपये था।
बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2018 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए 6 रुपये प्रति शेयर (10 रुपये के सममूल्य पर) लाभांश की सिफारिश की है।
dharmpath.com dharmpath