बांग्लादेश ने आस्ट्रेलिया के फैसले पर निराशा जताई

ढाका, 10 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वित्तीय कारणों से उसके साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज को रद्द करने के क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के फैसले पर निराशा जताई है।

सीए ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, तीन वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है।

बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, “यह निराशाजानक है। वे ये देख रहे हैं कि इस सीरीज से उन्हें कितना वित्तीय फायदा होगा, जो कि निराशाजनक है। हमारी अधिकतर घरेलू सीरीज वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखकर नहीं की जाती हैं। हमने भी कई देशों के साथ द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी की हुई है, जो व्यवसायिक रूप से लाभदायक नहीं रही थीं।”

बांग्लादेश ने अब तक केवल दो बार आस्ट्रेलिया का दौरा किया है, 2003 में टेस्ट सीरीज के लिए और 2008 में वनडे सीरीज के लिए।

सीए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “आईसीसी एफटीपी के तहत इसी साल अगस्त में बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली सीरीज सीए और बीसीबी की आम सहमति से स्थागित कर दी गई है।”

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच सहमति बनी है कि 2020 में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश के साथ सीरीज हो सकती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493