सैमसंग एसडीएस ने अमेरिकी कंपनी में किया निवेश

सियोल, 10 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की आईटी डेवलपर कंपनी सैमसंग एसडीएस को. ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका स्थित ग्राफिक्स प्रोसेसिंग इकाई (जीपीयू) वर्चुअलाइजेशन सेवा प्रदाता बिटफ्यूजन इंक. की हिस्सेदारी खरीदी है।

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट में बताया गया कि सैमसंग एसडीएस ने इस सौदे में अधिगृहित शेयरों की कीमत और हिस्सेदारी जैसा विवरण मुहैया नहीं कराया है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा कि इस सौदे से कंपनी को क्लाउड कंप्यूटिंग कारोबार में प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करने में मदद मिलेगी, क्योंकि बिटफ्यूजन की प्रौद्योगिकी जीपीयू प्रदर्शन में सुधार करने में मदद करेगी।

सैमसंग एसडीएस के हवाले से बताया गया कि जीपीयू उद्योग कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बिग डेटा प्रौद्योगिकीयों के विकास के बल पर तेजी से बढ़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493