मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा ने गुरुवार को मेड्रिड ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वल्र्ड नंबर-1 रोमानिया की सिमोना हालेप को मात देकर बड़ा उलटफेर किया है।
प्लिसकोवा ने हालेप को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हालेप तीसरी बार खिताब की दौड़ में थी, लेकिन प्लिसकोवा ने उनके इस सपने को तोड़ दिया और 69 मिनट में जीत हासिल कर हालेप को बाहर का रास्ता दिखाया।
सेमीफाइनल में पूर्व नंबर-1 प्लिसकोवा का सामना हमवतन पेट्रा क्वितोवा और रूस की दारिया कासाटकिना के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।
वहीं फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया ने क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को 6-2, 6-3 से मात देकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
गार्सिया अगले दौर में किकि बेर्टेस से भिड़ेंगी जिन्होंने रूस की मारिया शारापोवा को 4-6, 6-2, 6-3 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
dharmpath.com dharmpath