दिल्ली डायनामोज से अलग हुए सहायक कोच शक्ति चौहान

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। अपने मुख्य कोच मिग्युएल एंजल पोर्तुगाल से अलग होने के एक सप्ताह बाद ही इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज ने सहायक कोच शक्ति चौहान से भी शुक्रवार को अलग होने का ऐलान किया।

शक्ति के मार्गदर्शन में टीम सीजन-2 और सीजन-3 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

दिल्ली डायनामोज के निदेशक रोहन शर्मा ने एक बयान में कहा, “भारतीय खिलाड़ियों के प्रति शक्ति का ज्ञान इस वर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण था। टीम में उनके प्रयास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भविष्य के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493