नैरोबी, 11 मई (आईएएनएस)। पिछले महीने पेरिस मैराथन का खिताब जीतने वाली केन्या की एथलीट बेत्सी सायना का लक्ष्य 18 मई को होने वाली मैनचेस्टर 10 किलोमीटर रोड रेस का खिताब जीतना है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सायना ने गत माह पेरिस मैराथन में दो घंटे 22 मिनट 56 सेकेंड का समय लेकर खिताब अपने नाम किया था।
सायना ने शुक्रवार को कहा, “मैंने पहली बार टोक्यो मैराथन में हिस्सा लिया जिसे मैं पूरा न कर सकी। न्यूयार्क में भी ऐसा ही रहा। पेरिस मेरा तीसरा प्रयास था जिसमें जीतने से मैं बहुत खुश हूं।”
उन्होंने कहा, “मेरे पैर फिर से तेजी से चलने लगे हैं। मुझे लगता है कि 2016 के बाद से ये सबसे तेज हैं। मैं इससे अच्छी तरह से उबरी हूं और मैनचेस्टर में 10 किमी दौड़ में हिस्सा लेने के लिए मैं उत्साहित हूं।”
सायना 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं। वह फिर से अपना एक मजबूत मैराथन विवरण बनाना चाहती हैं ताकि ओलम्पिक के लिए केन्या की राष्ट्रीय टीम में चयनकर्ता उन्हें जगह दे सकें।
dharmpath.com dharmpath