डूडल पर छाया नारायण का ‘मालगुडी डेज’

indexनई दिल्ली, 10 अक्टूबर – लघु कहानियों पर आधारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ के रचयिता आर.के. नारायण को गूगल के डूडल ने शुक्रवार को उनकी 108वीं सालगिरह पर श्रद्धांजलि दी। नारायण भारत में अंग्रेजी साहित्य के सबसे महान उपन्यासकारों में गिने जाते हैं। 10 अक्टूबर, 1906 को चेन्नई में जन्मे आर.के. नारायण का पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायण स्वामी था, जो विश्वस्तरीय रचनाकारों में गिने जाते हैं। उन्हें ‘गाइड’ उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नारायण के उपन्यास ‘गाइड’ पर बनी फिल्म ने उन्हें लोकप्रियता का एक और आयाम दिया, जिसे आज भी याद किया जाता है। इसके अलावा उन्हें पद्मविभूषण से नवाजा गया था। उनकी लघु कहानियों पर आधारित ‘मालगुडी डेज’ को बच्चों से लेकर बूढ़े तक देखना पसंद करते थे।

दूरदर्शन द्वारा 80 के दशक में इन लघु कहानियों पर ‘मालगुडी डेज’ नाम से धारावाहिक बनाए जाने पर नारायण खासे लोकप्रिय हुए थे। यह धारावाहिक बहुत लोकप्रिय हुआ था। नारायण ने अपनी रचना में एक ‘मालगुडी डेज’ नाम से औपन्यासिक गांव बसाया था, जहां की कहानियां दिल को छू लेती थी। तभी तो ‘मालगुडी’ करोड़ों लोगों की स्मृतियों में आज भी वैसा ही बसा हुआ है।

धारावाहिक में ‘स्वामी एंड फ्रेंड्स’ तथा ‘वेंडर ऑफ स्वीट्स’ जैसी लघु कथाएं व उपन्यास शामिल थे। नारायण ने अपने 50 वर्षो के लेखकीय जीवन में 14 उपन्यासों के साथ ही कई कहानी संग्रह भी लिखे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493