करण जौहर को विक्की के फिल्मी सफर पर गर्व

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। लघु फिल्म श्रृंखला ‘लव एंड लस्ट’ में विक्की कौशल को निर्देशित कर चुके फिल्मकार करण जौहर फिल्म ‘राजी’ फिल्म में विक्की को मिल रही सराहना से गर्व महसूस कर रहे हैं।

करण ने ट्वीट कर कहा, “विक्की..मैंने खुद आपको निर्देशित किया है और अब ‘राजी’ के लिए आपको दर्शकों का प्यार मिलता देख रहा हूं। मैं बहुत गर्व और खुशी महसूस कर रहा हूं। आपको प्यार।”

करण के ट्वीट से खुश विक्की ने लिखा, “करण..मुझ पर आपका भरोसा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे परिवार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। आपको ढेर सारा प्यार, हमेशा।”

विक्की फिल्म ‘राजी’ में एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट एक कश्मीरी लड़की के किरदार में हैं, जो देश के लिए जासूसी करने के मकसद से विक्की के किरदार से शादी करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493