ऐश्वर्य ने बेटी की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर की शुरुआत

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने अपनी बेटी अराध्या के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर सोशल मीडिया के इस मंच पर कदम रखा है।

ऐश्वर्य ने शुक्रवार को तस्वीर साझा करने वाले मंच इंस्टाग्राम पर एश्वर्यरायबच्चन एआरबी के नाम से अपने सफर की शुरुआत की।

उनके खाते के विवरण में लिखा हुआ है, “माइल्स टू गो बीफोर आई स्लीप” यह पंक्ति रॉबर्ट फ्रॉस्ट की मशहूर कविता ‘स्टोपिंग बाई वुडस ऑन अ स्नोई इवनिंग’ से ली गई है।

तस्वीर के शीर्षक में एश्वर्य ने लिखा, “और मैंने दोबारा जन्म लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493