सिडनी, 12 मई (आईएएनएस)। भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को आस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
शनिवार को मिली इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।
भारत की तीसरी वरीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के बेरी एंग्रियावान और हार्दियांतो हार्दियांतो की जोड़ी ने 21-17, 21-15 से हराया।
पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को भारत के समीर वर्मा और बी साई प्रणीत को भी हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath