मैक्सिको में एक और महापौर प्रत्याशी की हत्या

मैक्सिको सिटी, 12 मई (आईएएनएस)। मैक्सिको में जुलाई में होने वाले आम चुनावों से पहले महापौर पद के एक और प्रत्याशी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि गुआनाजुआटो प्रांत के एपेसियो अल अल्टो नगर में महापौर पद के उम्मीदवार जोस रेमेडिअस एगुइरे दूसरे प्रत्याशी हैं, जिनकी इस सप्ताह हत्या कर दी गई।

गुआनाजुआटो प्रांतीय अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि एगुइरे का शव एक पार्क के बाहर पड़ा मिला। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पार्क में प्रवेश करते समय एगुइरे को कम से कम दो लोगों ने गोली मारी है। कार सवार हमलावर बाद में भाग गए।

वामपंथी राजनीतिक दल नेशनल रीजनरेशन मूवमेंट (मोरेना) के गुआनाजुआटो प्रांत में गवर्नर पद के प्रत्याशी रिकाडरे शेफील्ड ने बताया कि एगुइरे (34) मोरेना चुनावों में प्रबल दावेदार थे।

उन्होंने कहा, “हत्या का उद्देश्य स्पष्ट रूप से राजनीतिक है। एगुइरे एपेसिओ एल अल्टो में पूर्व पुलिस प्रमुख रह चुके थे। इस कस्बे में लगभग 65,000 लोग रहते हैं।”

एक अन्य शहर टेनेंगो डेल एइरे में मोरेना के एक अन्य महापौर पद के प्रत्याशी की भी इसी शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493