आईपीएल-11 : कोलकाता ने पंजाब को 31 रनों से हराया

इंदौर 12 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 31 रनों से हरा दिया।

इसी के साथ कोलकाता की टीम ने शीर्ष-4 में वापसी कर ली है और अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। पंजाब की टीम इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 214 रनों तक सीमित रह गई।

पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 29 गेंदों में दो चौके और सात चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने संघर्ष करते हुए 45 रन बनाए।

इससे पहले, सुनील नरेन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने कोलकाता को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

यह कोलकाता का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले उसने 18 अप्रैल 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए थे।

इस मैच में कोलकाता के लिए नरेन ने 36 गेंदों में नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 75 रनों की तूफानी पारी खेली। कार्तिक ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल हैं। आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की सहायता से 34 रनों की पारी खेली।

पंजाब के लिए एंड्र्यू टाई ने चार विकेट लिए। मोहित शर्मा और बरिंदर सिंह शरण ने एक-एक सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493