आईपीएल-11 : बेंगलोर ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। बेंगलोर ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली के लिए कप्तान विराट कोहली ने 40 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के लगाए। अब्राहम डिविलियर्स ने 37 गेंदों में छह छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली।

इससे पहले दिल्ली ने ऋषभ पंत (61) और अभिषेक शर्मा (नाबाद 46) के दम पर बेंगलोर को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया।

एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली 160 के पास भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अभिषेक ने अंत में उसे मजबूत स्कोर दिया।

पंत ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। अभिषेक ने 19 गेंदे खेली जिन पर तीन पर चौके और चार पर छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। मोइन अली और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493