द. कोरिया ने परमाणु परीक्षण स्थल नष्ट करने के प्योंगयांग के फैसले की सराहना की

सियोल, 13 मई (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस ने रविवार को उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले की सराहना की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के प्रवक्ता किम यूई-कियोम ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया प्योंगयांग द्वारा 23 से 25 मई के बीच अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले का स्वागत करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह उत्तर कोरिया की अपने उस वादे को केवल शब्दों में नहीं बल्कि हकीकत में पूरा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो उसने अंतर कोरियाई सम्मेलन के दौरान किया था।

मून और किम जोंग उन की 27 अप्रैल को कोरियाई देशों के सीमवार्ती गांव पनमुनजोम में मुलाकात हुई थी।

इस बैठक के दौरान किम जोंग उन ने पूर्वोत्तर उत्तर कोरिया में अपने पुंगेरी भूमिगत परमाणु परीक्षण स्थल को नष्ट करने का वादा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493