‘इंटर्न डायरीज’ में नजर आएंगे मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे के साथ जल्द ही लॉन्च होने जा रही वेब सीरीज ‘इंटर्न डायरीज’ में नजर आएंगी।

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे के साथ जल्द ही लॉन्च होने जा रही वेब सीरीज ‘इंटर्न डायरीज’ में नजर आएंगी।

एक बयान के मुताबिक, वेब सीरीज में दर्शकों को दो इंटर्न्‍स के नजरिए से फैशन पत्रिका के कामकाज के बारे देखने को मिलेगा।

इस वेब सीरीज में दोनों डिजाइनर खास अपीयरेंस देंगे।

अभिनय में आने से पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर रह चुकी सोनाक्षी ने पहले के दौर के इंटर्न्‍स (प्रशिक्षु) और आज के इंटर्न्‍स के बीच के अंतर के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “आज के इंटर्न बहुत प्रतिभावान और योग्य हैं। उन्हें हर चीज के बारे में पता होता है, अपने मेकअप और बाल के प्रति फोकस होते हैं। हम तो ऑफिस जब जाते थे तो ऐसा लगता था कि हम बस नींद से जागकर सीधे ऑफिस पहुंच गए। यह सब बहुत जल्दबाजी में होता था, लेकिन यह मजेदार भी होता था।”

उन्होंने कहा कि हालांकि, अब वह फैशन उद्योग का सीधे तौर पर हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जो भी सीखा वह उन्हें अभी भी याद है और वह अभी भी इसका उपयोग करती हैं।

आठ एपिसोड वाली वेब सीरीज 15 मई को लॉन्च होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493