टेनिस : क्वितोवा ने जीता तीसरा मेड्रिड ओपन खिताब

मेड्रिड, 13 मई (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार मेड्रिड ओपन खिताब पर कब्जा जमाया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्वितोवा इस खिताब को तीन बार जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

वर्ल्ड नम्बर-10 क्वितोवा ने महिला एकल वर्ग के फाइनल में नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस को मात दी।

क्वितोवा ने दो घंटे और 52 मिनट तक चले मैराथन मैच में बर्टेस को 7-6 (8-6), 4-6, 6-3 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

क्वितोवा ने इससे पहले, 2011 और 2015 में मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया था।

अगले सप्ताह से शुरू होने वाले इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट से क्वितोवा ने नाम वापस ले लिया। उन्हें सोमवार को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा से भिड़ना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493